ब्लॉगिंग का मतलब क्या होता है? Blogging Meaning In Hindi
Blogging का मतलब होता है वो सभी कार्य जो की एक Blogger अपने Blog में नियमित रूप में करता है, जैसे की अच्छे informational ब्लॉग पोस्ट करना, उसकी design सुधारना, seo करना, linking करना, sharing करना इत्यादि. ये सभी कार्यों को मिलाकर इसे Blogging कहा जाता है
सरल भाषा में कहे तो ब्लॉग एक ऐसा प्लेटफार्म है जो प्रकाशकों अथवा संपादकों को लेखन प्रणाली का एक ऐसा माध्यम देता हैं, जहाँ से आप मनचाहे वेब पेज बनाकर दुनियां भर के लोगों के लिए प्रकाशित कर सकते हैं.
ब्लॉग ने ही आज सारी दुनियां में सर्च इंजन को इतना प्रभावी एवं विश्वसनीय बनाया है कि लोग अपनी पसंद की चीजों को ऑनलाइन देखना पढना व सुनना पसंद करते हैं.
कोई भी व्यक्ति बहुत कम पैसे अथवा फ्री में भी ब्लॉग बना सकता हैं अपनी रूचि के विषय एवं डोमेन नेम के साथ आप ब्लॉग स्टार्ट कर सकते हैं. बहुत से लोग जो आज ब्लॉग लिखते है उन्हें ब्लॉगर कहा जाता हैं.
यूँ कहे कि आज ब्लॉगिंग एक अच्छा व्यवसाय है तो गलत नही होगा, क्योंकि यह सिर्फ न केवल आपकों लिखने का माध्यम प्रदान करता है बल्कि उस पर विज्ञापन लगाकर पैसे कमाने की छुट भी देता हैं.
ब्लॉग और वेबसाइट में अंतर क्या है (What is the difference between a blog and a website In Hindi)
बहुत से लोग ब्लॉग को ही वेबसाइट मानते हैं. मगर ऐसा नही हैं. हालांकि दोनों में काफी सारी समानताएं व उद्देश्य भले ही समान हो, लेकिन दोनों में कुछ फर्क हैं.
वेबसाइट बनाना काफी कठिन है इसे वेब डेवलोपर्स ही क्रिएट कर सकते है क्योंकि इसमें बहुत सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के नॉलेज की आवश्यकता रहती है, जो हर कोई कंप्यूटर ओपरेटर नही जाता हैं.
जबकि ब्लॉग के सम्बन्ध में ऐसा कुछ नही हैं. इसे बनाना और काम करना बेहद सरल हैं. ब्लोगस्पॉट, वर्डप्रेस जैसी लोकप्रिय ब्लॉग प्लेटफार्म प्रोवाइडर द्वारा पूरा सेटअप और डिजाइन तैयार की गयी होती हैं.
हालांकि दोनों पर ही ब्लॉग लिखने का ही काम होता हैं, म्यूजिक, समाचार, ग्रामर, रेसिपी, खेल आदि सैकड़ों विषयों पर ब्लॉग एवं वेबसाइट चलती हैं. ब्लॉगर सबसे सरल माध्यम है जहाँ से आप फ्री में ब्लॉग बनाकर अपनी लेखनी ज्ञान दुनियां भर तक पंहुचा सकते हैं.
न्यूज वेबसाइट के पर्सनल ब्लॉग
हाल ही में कुछ बड़ी न्यूज वेबसाइट ने अपने रीडर्स के लिए ब्लॉग लिखने के डिजाइन सामने रखे हैं, अमर उजाला, दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्स जैसी बड़ी साइट्स ने रीडर्स ब्लॉग नाम से सेक्शन बनाएं हैं, इसमें आप रजिस्ट्रेशन करके अपने विचार लोगों के सामने रख सकते हैं.
इस तरह के ब्लॉग अमूमन वही लोग लिखते हैं जिन्हें किसी ख़ास समय में अपनी बात लोगों के समक्ष रखनी हैं. नियमित रूप से लेखनी करने वाले लोग अपना व्यक्तिगत ब्लॉग बनाना पसंद करते हैं.
FAQ
लोग ब्लॉग क्यों लिखते हैं?
अपने शौक, लोकप्रियता, करियर के लिए ब्लॉग लिखे जाते हैं.
मुझे अपना ब्लॉग वर्डप्रेस या ब्लॉगस्पॉट कहा बनाना चाहिए?
अगर आप प्रोफेशनल ब्लॉगर बनना चाहते है तो वर्डप्रेस चुने, अन्यथा शौकिया ब्लॉग पोस्ट के लिए ब्लॉगर श्रेष्ठ हैं.
ब्लोगिंग में करियर की क्या सम्भावनाएं हैं?
अच्छे नॉलेज और रूचि से अगर किसी फिल्ड में ब्लॉग लिखना आरम्भ करते हैं तो यह आपको सुनहरे भविष्य की ओर ले जाएगा.
0 Comments