दिवाली के पहले धनतेरस का पर्व कब मनाया जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली के पहले धनतेरस का पर्व कब मनाया जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त



 Dhanteras Deepawali 2024 : हिंदू धर्म की मान्यतानुसार दीपावली का पर्व पांच दिनों का होता है और इसकी शुरुआत धनतेरस से होकर भाईदूज पर इस 5 दिवसीय पर्व का समाप्ति होती है। तथा कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन दिवाली/दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।

इस बार 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को धनतेरस मनाई जाएगी और धनत्रयोदशी के दिन देवी महालक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाएगी। साथ ही इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज के निमित्त घर के बाहर दीया जलाया जाता है, जिसे यम दीपम कहा जाता है। बता दें कि वर्ष 2024 में दीपावली पर्व 31 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

आइए यहां जानते हैं धनतेरस के त्योहार पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है...

धनतेरस/ धनत्रयोदशी पर्व, 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार के शुभ मुहूर्त: Dhanteras 2024 date n Muhurat 

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ- 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को सुबह 10.31 मिनट से।

त्रयोदशी तिथि की समाप्ति- 30 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को अपराह्न 01.15 मिनट पर। 

धनतेरस पूजा मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 संपन्न होगी।

धनतेरस के दिन प्रदोष काल मुहूर्त :

धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 06.31 मिनट से 08.13 मिनट तक।

कुल अवधि- 01 घंटा 42 मिनट्स

मंगलवार, 29 अक्टूबर यम दीपम का शुभ समय . 

प्रदोष काल- शाम 05.38 से 08.13 मिनट तक।

वृषभ काल- सायं 06.31 से रात 08.27 मिनट तक।

29 अक्टूबर, मंगलवार दिन का चौघड़िया

चर- सुबह 09.18 से 10.41 मिनट तक।

लाभ- सुबह 10.41 से दोपहर 12.05 तक।

अमृत- दोपहर 12.05 से 01.28 मिनट तक।

शुभ- दोपहर 02.51 से 04.15 मिनट तक।

रात्रि का चौघड़िया

लाभ- शाम 07.15 से 08.51 मिनट तक।

शुभ- दोपहर 10.28 से 30 अक्टूबर 12.05 ए एम तक। 

अमृत- दोपहर 12.05 ए एम से 30 अक्टूबर 01.42 तक।

चर- अपराह्न 01.42 से 30 अक्टूबर 03.18 ए एम तक।

Post a Comment

0 Comments